केवलारी-केवलारी में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है- राकेश पाल सिंह


केवलारी में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है- राकेश पाल सिंह 


सिवनी -जैसे से जैसे विधानसभा (Vidhansabha) चुनावों के मतदान की तारीख नजदीक आती जा (rahi) है, समस्त प्रत्याशी भी अपने चुनाव प्रचार में ताकत झोंक रहे हैं। केवलारी से भाजपा प्रत्याशी(Rakesh Pal) राकेश पाल सिंह सुबह 8 बजे ही चुनाव प्रचार के लिए अपने क्षेत्र में निकल जा रहे हैं और जनता से जनसम्पर्क कर वोट मांग रहे हैं। भाजपा प्रत्याशी राकेश पाल सिंह ने उगली क्षेत्र के गांवों में (Jansampark)जनसम्पर्क कर आगामी 17 नवम्बर को भाजपा के पक्ष में भारी मतदान करने की अपनी ग्रामवासियों से की। 




विभिन्न गांवों में ग्रामवासियों को सम्बोधित करते हुए केवलारी विधानसभा से भाजपा(bhajpa) प्रत्याशी राकेश पाल सिंह ने कहा कि बीते पांच सालों में केवलारी विधानसभा में विकास की नई इबारत लिखी जा रही है। पिछले कांग्रेस विधायकों के 28 सालों में इस क्षेत्र के लोगों ने बहुत बुरे दिन देखे हैं। 2018 में जब केवलारी विधानसभा से राकेश पाल सिंह(Rakesh pal Singh) विजयी हुए तब से उन्होंने केवलारी विधानसभा क्षेत्र के विकास के लिए निरन्तर कार्य किए हैं। केवलारी क्षेत्र में सड़कें अच्छी बन गई है। केवलारी क्षेत्र में संचित रकबा भी बढ़ गया है। साइलो बेग प्लांट भी लग गए हैं। स्कूली शिक्षा का बढ़ावा देने के लिए नए स्कूल खोले गए हैं। इस क्षेत्र की जनता ने 28 साल तक एक परिवार और कांग्रेस पार्टी के विधायक चुनकर विधानसभा भेजा, लेकिन उन्होंने सिर्फ और सिर्फ अपना घर भरने का काम किया और क्षेत्र की जनता के विकास को भुला दिया। इस क्षेत्र की जनता के पैसे मॉल, कालेज शुगर मिल समेत हजारों एकड़ जमीन खरीद ली, लेकिन केवलारी की जनता का कोई भला नहीं हुआ।   


केवलारी से भाजपा विधायक प्रत्याशी राकेश पाल सिंह ने सैकड़ों लोगों से साथ उगली क्षेत्र के घूरवाड़ा, खैरी मोहगांव, सकरी, रतनपुर, पीपरदौन, पांडीवाड़ा, अरंडिया, बिभारी, सरेखा, सांरंडी, ढुटेरा, आदि गांवों में जनसम्पर्क किया और ग्रामवासियों से आगामी 17 नवम्बर को भाजपा के पक्ष मे अधिक से अधिक मतदान करने की अपील की। जनसम्पर्क के दौरान उनके साथ वरिष्ठ भाजपा नेताओं समेत कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।

Comments

Popular posts from this blog

सिवनी - होम्योपैथिक निशुल्क ईलाज एवं निशुल्क दवा वितरण से हुए हजारों लोग लाभान्वित

सिवनी-पत्रकार सतीश मिश्रा पर हुआ जानलेवा हमला

सिवनी- सरदार@150 पदयात्रा का हुआ आयोजन